.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 22 May 2018

प्रदेश के 3271 स्कूलों में सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर : कविता जैन

** स्कूलों में कोचिंग देने वालों को सरकार की तरफ से पेमेंट की जाएगी
पानीपत : प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि इस वर्ष 3271 राजकीय स्कूलों में छात्रओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। इस अभियान के लिए सामाजिक संगठनों से भी मदद ली जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने यह घोषणा दैनिक जागरण के अभियान स्वरक्षा, आत्मरक्षा ही सम्पूर्ण सुरक्षा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में की। शहर के ईट स्ट्रीट होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पानीपत, जींद, करनाल, अंबाला, कैथल, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों सहित आत्मरखा का प्रशिक्षण देने वाले कोचों को सम्मानित किया। 
कविता जैन ने बताया कि गत वर्ष सरकार ने प्रदेश के 2700 स्कूलों में योग और सेल्फ डिफेंस की क्लास लगाई थी। हम महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं, लेकिन जब तक बेटियां निर्णय लेने में सक्षम नहीं होंगी, सशक्तीकरण बेमानी है। इस बार स्कूलों में सेल्फ डिफेंस पर फोकस रहेगा। सीबीएसई से संबद्ध स्कूल भी अपने यहां आत्मरक्षा की क्लास लगाएं। 
उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस के टिप्स देने वाले कोच आगे आएं। उन्हें इसके लिए पेमेंट की जाएगी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यह तभी सफल हो सकता है, जब प्रत्येक नागरिक की मानसिकता भी बदले। उन्होंने प्रदेश में लिंगानुपात 930 तक पहुंचने का जिक्र करते हुए कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ का परिणाम अधिकांश मामलों में नुकसानदायक रहता है। उन्होंने प्रदेश में महिला पुलिस थाना खोलने, मित्रता कक्ष बनाने और पुलिस भर्ती में महिलाओं का कोटा 6 फीसद से बढ़ाकर 10 फीसद करने की बात कही। उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से उपजी गंदगी की समस्या पर प्रत्येक घर के एक सदस्य से सहयोग मांगा। विशिष्ट अतिथि डीसी सुमेधा कटारिया ने दैनिक जागरण के सात सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कक्षा 6 से 12 तक करीब 22,710 बेटियां पढ़ रही हैं। प्रत्येक छात्र को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। कन्या विद्यालयों और कॉलेजों में डीएसपी विद्यावती ने भी बेटियों को गुड और बैड टच की सीख देने को कहा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.