.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 11 January 2018

अच्छी खबर : इंजीनियरिंग में लड़कियों को विशेष कोटा

** अगले शैक्षणिक सत्र से मिलेगा प्रवेश, सरकार ने दी सहमति 
** मौजूदा समय में सिर्फ 9 फीसद लड़कियों की ही भागीदारी
नई दिल्ली: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए इच्छुक लड़कियां अब अपने चहेते संस्थान और चहेते कोर्स में प्रवेश ले सकेंगी। सरकार ने इसके लिए आइआइटी सहित देशभर के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में एक विशेष कोटा तैयार करने का फैसला लिया है। फिलहाल यह कोटा 14 से 20 फीसद तक का होगा, जो प्रवेश में लड़कियों की भागीदारी को देखते हुए कम और ज्यादा किया जा सकेगा। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियों की कम भागीदारी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। मौजूदा समय में देश में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी सिर्फ 9 फीसद के आसपास ही है। 1मानव संसाधन विकास मंत्रलय के मुताबिक विशेष कोटे से लड़कियों को इंजीनियरिंग में प्रवेश देने की इस व्यवस्था पर इसी शैक्षणिक सत्र से अमल शुरू सकता है। एआइसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) से तैयारी शुरूकरने को कहा गया है। इस पूरी कवायद के पीछे मंत्रलय का लक्ष्य अगले तीन वर्षो में देश में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी को 9 फीसद से बढ़ाकर 20 फीसद तक पहुंचाना है। मौजूदा समय में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियों की कम भागीदारी इसलिए भी रहती थी, क्योंकि वह जिस कोर्स में प्रवेश लेना चाहती थीं, वह उन्हें नहीं मिलता था। उन्हें पसंद के और आसपास के संस्थान भी नहीं मिल पाते हैं। सरकार ने नई व्यवस्था में इन्ही दिक्कतों को खत्म किया है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इसके अलावा भी छात्रओं को फीस में छूट सहित और भी सुविधाएं देने पर विचार कर रही है। इस पर अभी फैसला होना बाकी है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियों की कम भागीदारी को लेकर सरकार के स्तर पर लंबे समय से विचार चल रहा है। इस पर अब जाकर सरकार किसी फैसले पर पहुंची है।’ 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.