.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 20 November 2017

स्कूलों में अब रोजाना एक घंटे होगा व्यायाम

** केंद्रीय विद्यालयों से होगी शुरुआत, योग सहित सभी तरह के होंगे व्यायाम 
**  मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने चिंतन शिविर के सुझावों पर अमल के दिए निर्देश
नई दिल्ली: छात्रों की फिटनेस के लिए स्कूलों में अब रोजाना एक घंटे का व्यायाम होगा। फिलहाल इसकी शुरुआत केंद्रीय विद्यालयों से होगी। जहां छात्रों को प्रतिदिन अनिवार्य रूप से योग सहित शारीरिक फिटनेस से जुड़े सभी तरह के व्यायाम कराए जाएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रलय के निर्देश के बाद केंद्रीय स्कूलों ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रलय का मानना है कि छात्रों की फिटनेस ठीक होने से उनकी पढ़ाई के स्तर में भी सुधार आएगा। अगले हफ्ते से ट्रायल के तौर पर इसे कुछ चुनिंदा स्कूलों से शुरू करने की तैयारी है। बाद में इसे बाकी स्कूलों में भी विस्तार दिया जाएगा। स्कूलों में रोजाना एक घंटे व्यायाम कराने की यह निर्देश मंत्रलय ने पिछले दिनों शिक्षा के स्तर में सुधार को लेकर आयोजित चिंतन शिविर में आए सुझावों के बाद दिए थे। इस दौरान स्कूलों में छात्रों की फिटनेस को ठीक करने के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सुझाव दिए गए थे। इस चिंतन शिविर में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े देश भर के सैकड़ों शिक्षाविद् और अधिकारी मौजूद थे। मानव संसाधन विकास मंत्रलय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय विद्यालयों में अमल के बाद राज्यों को भी इसके अमल के लिए कहा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.