.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 10 September 2017

सरकार स्कूलों में दीनदयाल जन्मशताब्दी पर सप्ताह भर होंगे कार्यक्रम

यमुनानगर : पंडितदीनदयालउपाध्याय की जन्म शताब्दी के बहाने सरकार अपनी नीतियों का बखान स्कूलों में करेगी। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। इसके तहत एक सप्ताह तक लगातार प्रतियोगिताएं होंगी। 18 सितंबर से सभी स्कूलों में यह प्रतियोगिताएं होंगी। जो 25 सितंबर तक चलेगी। डीईओ आनंद चौधरी ने बताया कि सरकार की ओर से सभी स्कूलों में यह प्रतियोगिताएं करवाने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में स्कूल मुखियाओं को भी जानकारी दे दी गई है। 

अब स्कूलों में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर कार्यक्रम होंगे। इसके तहत विद्यार्थियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से अवगत कराया जाएगा। सरकार की ओर से भेजे आदेशों में कहा गया है कि पंडित दीनदयाल एक महान चिंतक, राष्ट्रप्रेमी, निष्काम प्रेमी और अंत्योदय के जनक थे। आज के समय में विद्यार्थियों को यह जानना जरूरी है। 
पंडित दीनदयाल की स्कीमों की मिलेगी जानकारी 
कक्षा एक से आठ तक प्रसिद्ध भारतीय हस्तियों पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन। प्रार्थना सभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर चल रही स्कीमों की जानकारी देना। गीतों पर प्रतियोगिता, कविता पाठ, नाटक मंचन, पोस्टर मेकिंग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.