.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 3 September 2017

प्रदेश के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय अवार्ड

** करौंथा के फिजिक्स लेक्चरर मनोज कुमार व गुरुग्राम के केंद्रीय विद्यालय की मुख्य अध्यापिका अनीता का चयन
चंडीगढ़ : प्रदेश के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड के लिए चुना गया है। इनमें एक शिक्षक रोहतक और दूसरी शिक्षिका गुरुग्राम की है। हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है, जो राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों की सूची में अपेक्षित स्थान नहीं बना पाया है। सेकेंडरी स्कूल टीचर्स की अवार्ड श्रेणी में रोहतक के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल करौंथा के फिजिक्स के लेक्चरर मनोज कुमार को वर्ष 2016 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्पेशल कैटेगरी (प्राइमरी) में अनीता यादव को यह सम्मान दिया जाएगा। अनीता केंद्रीय विद्यालय नंबर वन-एएफएस सेक्टर 14 गुरुग्राम में मुख्य अध्यापिका हैं। हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने इन दोनों अवार्ड विजेता शिक्षकों को बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.