.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 19 September 2017

60 स्कूल बने सीनियर सेकेंडरी, 765 पद मंजूर

** 45 हाई और 15 मिडल स्कूलों को किया गया अपग्रेड 
** इसी सत्र से होगी पढ़ाई, जल्द नियुक्त किया जाएगा स्टाफ
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 60 सरकारी स्कूलों को तुरंत प्रभाव से सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रूप में अपग्रेड किया है। इसी सत्र से इन स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी जिसके लिए 765 पद मंजूर किए गए हैं।1शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि 45 राजकीय उच्च विद्यालय और 15 माध्यमिक विद्यालयों को अपग्रेड किया गया है। इनके लिए प्रिंसिपलों के 15 नए पद मंजूर किए गए हैं, जबकि 15 पद मुख्याध्यापक से अपग्रेड कर भरे जाएंगे। इसके अलावा अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, भौतिकी, कॉमर्स, गणित, भूगोल, शारीरिक शिक्षा के पोस्ट ग्रेजुएट अध्यापकों के 660 पद स्वीकृत किए गए हैं। लिपिक के 15 और चतुर्थ श्रेणी के 30 पदों को मंजूरी मिली है।
इन गांवों के स्कूल हुए अपग्रेड
यमुनानगर : बिहता, छोली रामपुर जाटान, लेडी, अरैयावाला, हमीदा, घिलौड़
अंबाला : पिलखनी, कुराली, करढ़ान, गरनाला, उगरा बड़ा, कल्पी, बबियाल 
जींद : मंगलपुर, काकरोड, फरैन कलां, बराह कलां 
झज्जर : बीर बख्ताबाद, 
कैथल : हरीगढ़, पूंडरी
करनाल: प्यौंत,कुताना, कुंजपुरा, उचाना, मोहदीनपुर, चोरा 
कुरुक्षेत्र : पिपली, हथीरा, रावा 
पंचकूला : धतोगड़ा, बंगा
रेवाड़ी : राजगढ़, महेश्वरी
रोहतक : सांगाहेड़ा 
सिरसा : रघुआना
सोनीपत : गढ़ी ब्राहमनान
गुरुग्राम : बेगमपुर खटोला, गैरतपुर बास, नरसिंगपुर, गडौली खुर्द, सुखराली, भीमगढ़ खेरी, कादरपुर, नरसिंगपुर, वजीराबाद 
भिवानी : सरूपगढ़ सांतौर, कोहाड़, केलंगा 1फरीदाबाद : समयपुर, बड़खल, सेक्टर-21 डी

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.