.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 18 May 2017

दिल्ली में होगी 14 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती

** दिल्ली सरकार के 1024 स्कूलों में 8298 होंगे नियुक्त
** निगम स्कूलों के लिए 5826 शिक्षकों की होगी भर्ती
नई दिल्ली : शिक्षकों से कमी जूझ रहे दिल्ली के सरकारी व नगर निगम स्कूलों को इसी साल 14 हजार से अधिक शिक्षक मिल सकते हैं। दिल्ली सबआर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (डीएसएसएसबी) दिल्ली के 1024 सरकारी स्कूलों में 8298 शिक्षक और नगर निगम स्कूलों के लिए 5826 शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रहा है। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया एक-दो महीने में शुरू होने की संभावना है। 
दिल्ली सबआर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड दिल्ली के 1024 सरकारी स्कूलों में पीजीटी, टीजीटी, स्पेशल एजुकेशन, म्यूजिक, प्राइमरी, फिजिकल एजुकेशन, ड्राइंग, नर्सरी और डोमेस्टिक साइंस के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है। इसमें सबसे अधिक 3411 टीजीटी शिक्षकों की भर्ती की जाएंगी। वहीं, नगर निगम के स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर और प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इसमें प्राथमिक शिक्षकों के लिए 4366 पद निर्धारित किए गए हैं।
इस संबंध में दिल्ली सबआर्डिनेट सर्विस सलेक्शन बोर्ड ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में हलफनामा दायर कर भर्ती प्रक्रिया के लिए जल्द ही विज्ञप्ति जारी करने दावा किया है। बोर्ड ने हलफनामा में हाई कोर्ट को आश्वस्त किया है कि वह शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 17 सितंबर से 15 अक्टूबर तक परीक्षा आयोजित करेगा। इसके बाद अन्य जरूरी प्रक्रियाएं की जाएंगी।
अतिथि शिक्षकों को मिले वरीयता
आल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शोएब राणा का कहना है कि सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक कई वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया में अतिथि शिक्षकों को वरीयता देते हुए आयु सीमा में छूट प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तकरीबन 27 हजार शिक्षकों की कमी है। जबकि 17 हजार अतिथि शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन्हे समायोजित करते हुए अधिक संख्या में भर्ती करने की आवश्यकता है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.