.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 29 April 2017

पहले रिजल्ट लेट, फिर कई फेल, पुनर्मूल्यांकन में पास

कुरुक्षेत्र :  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सभागार में उस समय बहुत विवि की जबरदस्त किरकिरी हुई जब वहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ‘कनेक्ट टू सीएम कार्यक्रम’ चल रहा था। युवा वर्ग सीएम से सीधा संवाद  कर रहा था। एकाएक एक छात्रा ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिया। वह सीएम से बोली, एक तो विश्वविद्यालय द्वारा परिणाम देरी से निकाले जाते हैं। परिणामों में होता क्या है पता नहीं क्योंकि  बहुत सारे बच्चे फेल कर दिए जाते हैं और जब पुनर्मूल्यांकन करवाया जाता है तो अनेक बच्चे पास हो जाते हैं।’ सवाल सीधा था तो मुख्यमंत्री ने भी इसे गंभीरता से लिया और मौके पर ही उपस्थित विश्वविद्यालय के अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए कहा,’ऐसी कमियों का संज्ञान लिया जाएगा।’ बच्चों ने कई सवाल मुख्यमंत्री से किए। सीएम ने कहा कि वह व्यवस्था बदल रहे हैं और युवा इसमें  योगदान दे सकते हैं। उन्होंने  दृढ़तापूर्वक कहा कि उनकी सरकार में किसी पर भी कोई भ्रष्टाचार का आरोप नही है। संदीप नामक एक युवा ने जब कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए 17 घोषणाएं की थी, एक भी पूरी नही हुई तो मुख्यमंत्री बोले घोषणाएं 5 साल में पूरी करनी होती हैं। वैसे छात्र संघ वाली घोषणा पर मुख्यमंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।  मुख्यमंत्री ने जहां उपलब्धियां गिनवाई वहीं बीचबीच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता तथा प्रवक्ता जवाहर यादव ने किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक सुभाष सुधा तथा विधायक पवन सैनी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.