.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 1 October 2016

कर्मचारी महासंघ को बातचीत का न्योता

रोहतक  :  हरियाणा सरकार ने 3 अक्तूबर को हरियाणा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के साथ सातवें पे-कमीशन से संबंधित सुझाव व अन्य मांगों बारे चंडीगढ़ में बातचीत का न्योता दिया है। यह जानकारी देते हुए संगठन के प्रांतीय महासचिव वीरेन्द्र सिंह धनखड़ ने बताया कि 3 अक्तूबर को उनके शिष्टमंडल की हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के साथ सुबह 11 बजे बैठक होगी। प्रांतीय महासचिव ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से उन्हें आज ही लिखित रूप से परिपत्र मिला है।  बैठक में विशेष रूप से सातवें पे-कमीशन के बारे में सुझाव एवं महासंघ द्वारा भेजे गये 26 सूत्रीय मांग पत्र पर हरियाणा प्रदेश में कार्यरत सभी विभागों के कर्मचारियों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्य करने वाले कर्मचारी वर्ग एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सभी समस्याओं को प्रमुखता व दृढ़ता के साथ रखा जायेगा।                                                                  dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.